Create your Account
Flights Cancelled in Mumbai: मुंबई में भारी बारिश के चलते 36 फ्लाइट रद्द, इंडिगो, एयर इंडिया और विस्तारा की उड़ान अहमदाबाद डायवर्ट
- Pradeep Sharma
- 21 Jul, 2024
मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ रहा है। खराब मौसम के चलते मुंबई एयरपोर्ट से 36 उड़ानें रद्द
मुंबई। Flights Cancelled in Mumbai: मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ रहा है। खराब मौसम के चलते मुंबई एयरपोर्ट से 36 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इनमें विभिन्न एयरलाइन्स की फ्लाइट शामिल हैं। वहीं कई उड़ानों का रूट अहमदाबाद समेत विभिन्न नजदीकी हवाईअड्डों की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है।
Flights Cancelled in Mumbai: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बारिश के चलते कारण फैसिलिटी ऑपरेटर को लगभग एक घंटे के भीतर रनवे संचालन को दो बार निलंबित करना पड़ा। सूत्र के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रद्द की गई उड़ानें इंडिगो के साथ-साथ एयर इंडिया और विस्तारा की थीं। सूत्रों ने बताया, शहर में लगातार अंतराल पर हो रही भारी बारिश और कम दृश्यता के कारण रविवार को 18 आगमन और प्रस्थान वाले विमान रद्द करने पड़ा।
Flights Cancelled in Mumbai: कई फ्लाइटों के रूट डायवर्ट
सूत्रों ने बताया कि शाम चार बजे तक एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा सहित कम से कम 15 उड़ानों को नजदीकी हवाईअड्डों, मुख्य रूप से अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया गया। बृहन्मुंबई नगर निगम के अनुसार शाम 4 बजे तक शहर में 82 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 96 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 90 मिमी बारिश हुई।
Flights Cancelled in Mumbai: भारी बारिश के कारण पूरे मुंबई में उड़ान संचालन के अलावा सड़क और रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं। जहां कई सड़कों पर पानी भर गया, वहीं मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर कुछ जगहों पर पटरियां भी पानी में डूब गईं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: छत्तीसगढ़ सरकार की सामूहिक विवाह योजना गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल: 6,412 जोड़ों का एक साथ विवाह
- 2. Team India Visit Siddhivinayak Temple: सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची T20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी, कप्तान सूर्यकुमार और कोच गौतम ने लिया आशीर्वाद
- 3. Raipur City Crime : अवैध रिश्ते का खौफनाक अंजाम, सड़क हादसे की आड़ में पति की हत्या, पत्नी समेत 4 गिरफ्तार
- 4. MP News : ट्रेन के वॉशरूम में मिली जज की पत्नी की लाश, साइलेंट हार्ट अटैक से मौत, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

