Create your Account
Earthquake : दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके, हरियाणा के रेवाड़ी में था केंद्र
- Rohit banchhor
- 10 Jul, 2025
भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी, और इसका प्रभाव दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम सहित आसपास के इलाकों में महसूस किया गया।
Earthquake : नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में गुरुवार सुबह 9:14 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र हरियाणा के रेवाड़ी जिले में था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई है। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी, और इसका प्रभाव दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम सहित आसपास के इलाकों में महसूस किया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि झटके कुछ सेकंड तक महसूस हुए, जिससे कई लोग अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने और भूकंप रोधी उपायों का पालन करने की सलाह दी है।
Related Posts
More News:
- 1. FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट की रेस हुई इंटरेस्टिंग; 7-7 गोल के साथ मेसी और एमबाप्पे बराबरी पर, जानिए क्या कहता है नियम?
- 2. CG News : धान घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, खरीदी केंद्र प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा, 16 लाख नकद और कई दस्तावेज जब्त
- 3. CG News : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो बाघों और पैंगोलिन की खाल का जखीरा बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
- 4. CG News : पेड़ के नीचे बारिश से बचना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

