Create your Account
Durg News : होटल के कुक ने फांसी लगाकर दी जान, जानें क्या है वजह, पढ़ें पूरी खबर...
- Rohit banchhor
- 05 Aug, 2024
Durg News : दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के रविदास नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
Durg News : दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र के रविदास नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
बता दें कि मृतक माधो दलाई 45 वर्ष मूलतः ओडिशा का रहने वाला था। वह पिछले कई साल से भिलाई में रहकर एक होटल में खाना बनाने का काम करता था।
Durg News : वह एक होटल में खाना बनाता था और रविदास नगर में पिछले 5 साल से किराए का मकान लेकर अकेले रह रहा था। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि वह शराब पीने का आदी था। इसी के चलते उसने लोगों से काफी कर्ज लेकर रखा हुआ था। कर्जदार उसे रोज पैसा देने के लिए परेशान करते थे। पैसा न चुका पाने से कर्जदार उसके ऊपर दबाव बना रहे थे, इससे वो काफी परेशान था।
Durg News : बताया जाता है कि वो रोज की तरह रविवार की दोपहर होटल से खाना बनाकर अपने घर पहुंचा। इसके बाद कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शाम को 6 बजे के करीब मकान मालिक ने उसे फंदे पर लटका देखा तो डायल 112 में फोन करके पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जब उसे मृत घोषित कर दिया तो शव को मरचुरी में रखवा दिया गया।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, अंगारेश्वर महादेव मंदिर में परिवार संग किया विशेष पूजन-अभिषेक
- 2. Raipur City News: आंबेडकर अस्पताल में जल्द शुरू होगा किडनी ट्रांसप्लांट, बच्चों के लिए डायलिसिस की भी सुविधा मिलेगी
- 3. Bihar News : रामनवमी पर बिहार में हादसों का कहर: वैशाली और छपरा में 11 बच्चों के डूबने से 5 की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
- 4. Dubai Airport: दुबई एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाका, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी उड़ानें कैंसिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

