Create your Account
Dantewada News : भारी बारिश के चलते एनएमडीसी का डेम टूटा, मची अफरा-तफरी, सड़कों पर बह रहा पानी...
- Rohit banchhor
- 21 Jul, 2024
Dantewada News : दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भारी बारिश के चलते एनएमडीसी (राष्ट्रीय खनिज विकास निगम) का डेम टूट गया है।
Dantewada News : दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भारी बारिश के चलते एनएमडीसी (राष्ट्रीय खनिज विकास निगम) का डेम टूट गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक डेम के टूटने से मौके पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर पानी का तेज बहाव सामने आ रही हर चीज को बहा ले जा रहा है। अचानक आई इस बाढ़ से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।
Dantewada News : मौके पर मौजूद एक शख्स ने पानी के तेज बहाव का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें आप पानी के विकराल रूप को देख सकते हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच चुके हैं और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में लगे हैं। एनएमडीसी और जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है और इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Dantewada News : स्थानीय लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों में सुरक्षित रहें और नदी या डेम के पास न जाएं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. pm kisan 22nd installment: थोड़ी ही देर में मोदी जारी करेंगे किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, किसानों के खातें में आएंगे 2000, फटाफट चेक करें स्टे्टस
- 2. IPL 2026 Rules: आईपीएल में बॉल बदलने को लेकर नया नियम, 10 ओवर खत्म होते ही शुरू होगा असली रोमांच
- 3. Assam Election: सातवीं बार चुनावी मैदान में हिमंत बिस्वा सरमा, रोड शो के बाद जलुकबारी से भरा नामांकन
- 4. Delhi Capitals : आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, टीम से अलग हुआ ये दिग्गज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

