Create your Account
Congress Headquarter: इस तारीख से बदल जाएगा कांग्रेस मुख्यालय का पता, जानिए दिल्ली में कहां बना है नया हेडक्वार्टर
Congress Headquarter: नई दिल्ली। देश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी बीजेपी की तर्ज पर दिल्ली में अपना नया नेशनल हेडक्वार्टर यानी राष्ट्रीय मुख्यालय तैयार कर लिया है। अभी तक कांग्रेस का मुख्यालय 24, अकबर रोड हुआ करता था। कांग्रेस का नया दफ्तर नई दिल्ली में 9ए, कोटला रोड पर बनाया गया है। इसका नाम इंदिरा गांधी भवन रखा गया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
Congress Headquarter: केसी वेणुगोपाल ने बताया कि 15 जनवरी को सुबह 10 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी तमाम नेताओं की मौजूदगी में एआईसीसी के नए हेडक्वार्टर का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस वर्किंग कमेटी, कांग्रेस के विशेष और स्थाई आमंत्रित सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, एआईसीसी के पदाधिकारी, पार्टी के सभी सांसद, पूर्व सांसद, मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों सहित फ्रंटल संगठनों से जुड़े तमाम पदाधिकारियों को बुलाया गया है।
Related Posts
More News:
- 1. Chandigarh Building Collapse : चंडीगढ़ में बड़ा हादसा : भरभराकर गिरी बिल्डिंग; कई लोग दबे, रेस्क्यू जारी
- 2. CG DSP Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DSP अधिकारियों को मिला प्रमोशन और नई पदस्थापना
- 3. MP Crime : दोस्त की पत्नी को भगा ले गया बड़ा भाई, रंजिश में आरोपियों ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
- 4. CG Police Transfer : SP ने बदले 12 पुलिसकर्मियों के पदस्थापन, कई थानों को मिले नए प्रभारी, देखें आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

