Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
CG News : पंडवानी गायिका तीजन बाई एम्स में भर्ती, पीएम मोदी ने दो दिन पहले ही ली थी तबीयत की जानकारी
CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और पंडवानी की दिग्गज गायिका डॉ. तीजन बाई की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने यह कदम सावधानीपूर्वक स्वास्थ्य निगरानी के तहत उठाया है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 नवंबर को रायपुर प्रवास के दौरान तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर फोन पर उनकी बहू रेणु बाई से बात की थी। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने चिंता जताते हुए कहा था, “उनका ध्यान रखिए, किसी भी जरूरत पर निसंकोच बताइए।” प्रधानमंत्री के इस स्नेह भरे संवाद के दो दिन बाद ही तीजन बाई को बेहतर इलाज के लिए रायपुर एम्स रेफर किया गया।
80 वर्षीय पद्मविभूषण, पद्मभूषण और पद्मश्री सम्मान से अलंकृत तीजन बाई बीते दो वर्षों से लकवा ग्रस्त हैं। बड़े बेटे की आकस्मिक मृत्यु के बाद वे पूरी तरह बिस्तर पर हैं और तब से उन्होंने तंबूरा थामना छोड़ दिया है। पहले भूपेश सरकार ने उनके घर पर नियमित स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की थी, वहीं वर्तमान साय सरकार ने इलाज और सहायता के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी थी।
इसके अलावा लंबे समय से केवाईसी अटके होने के कारण रुकी पेंशन को भी अब नियमित कर दिया गया है। तीजन बाई के स्वास्थ्य को लेकर अब एम्स रायपुर के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम विशेष निगरानी में है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Open School Board Exam 2026 : 10वीं–12वीं की परीक्षा तिथियां घोषित, जानें कब हैं कौन सी परीक्षा?
- 2. IND vs NZ T20 WC Final 2026: संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मचाई तबाही, ईशान ने भी ठोकी फिफ्टी, भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 256 रन का विशाल टारगेट
- 3. Iran Israel War: नए ईरानी सुप्रीम-लीडर के चुनाव के लिए जिस बिल्डिंग में इकट्ठा हुए थे धार्मिक गुरु इजराइल ने उसे ही उड़ा दिया
- 4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत नहीं, कई जिलों में तापमान 40°C ज्यादा, हल्की बारिश और आंधी-गरज के भी आसार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

