Create your Account
CG News : पत्थलगांव में लगा मेला: 36 किलो के कटहल ने सभी को चौंकाया, कलेक्टर बोले- यह चमत्कारिक फल
- Rohit banchhor
- 14 Jun, 2025
इस आयोजन का उद्देश्य कटहल फसल के वैज्ञानिक प्रसंस्करण, नवाचार और विपणन के जरिए किसानों की आमदनी बढ़ाना और जीवन स्तर सुधारना रहा।
CG News : पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के पत्थलगांव में कटहल मेले का आयोजन किया गया। जहां 36 किलो वजनी कटहल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह मेला जिला प्रशासन और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त प्रयास से जशपुर में आयोजित हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य कटहल फसल के वैज्ञानिक प्रसंस्करण, नवाचार और विपणन के जरिए किसानों की आमदनी बढ़ाना और जीवन स्तर सुधारना रहा।
मेले में कटहल की उपयोगिता, उससे बनने वाले उत्पाद और आधुनिक तकनीकों से ज्यादा उत्पादन की जानकारी दी गई। कटहल से बने अचार, पापड़, चिप्स सहित अन्य उत्पादों का भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों के बीच अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें सबसे बड़े कटहल के लिए कुरमीटिकरा के त्रिलोचन सिंह को उनके 36 किलो के कटहल पर पहला पुरस्कार और 5 हजार 1 रुपए इनाम दिया गया।
Related Posts
More News:
- 1. Ahaan Panday : ‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे की धांसू तैयारी, अब एक्शन से उड़ाएंगे गर्दा; YRF की नई फिल्म का आ गया अपडेट
- 2. West Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव को लेकर कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, महिलाओं को ₹2000 और किसानों को ₹15000 सालाना
- 3. Pawan Kheda: पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट में दायर की अग्रिम जमानत याचिका, एक दिन पहले ही असम पुलिस ने मारा था छापा
- 4. CG News : IPL सट्टे पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, फार्महाउस से हाईटेक रैकेट का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

