Create your Account
CG News : पत्नी से नाराज युवक 100 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा, 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने ऐसे नीचे उतारा
CG News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कोरबा जिले की सीमा पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक अचानक करीब 100 फीट ऊंचे चालू हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया। घटना कोडगार चौकी क्षेत्र की है, जहां सुबह करीब 10 बजे युवक केवल सिंह आयाम टॉवर पर चढ़ गया और घंटों तक नीचे उतरने से इनकार करता रहा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पसान थाना पुलिस, जीपीएम पुलिस और बिजली विभाग ने मिलकर सुरक्षा घेरा तैयार किया, वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए, जिससे हालात और संवेदनशील हो गए।
करीब 3 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन और लगातार समझाइश के बाद आखिरकार युवक दोपहर करीब 1 बजे नीचे उतरने को तैयार हुआ। जैसे ही वह सुरक्षित नीचे आया, उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि युवक घरेलू विवाद के चलते मानसिक तनाव में था। उसकी पत्नी बिना बताए रिश्तेदारी में शादी समारोह में चली गई थी, जिससे नाराज होकर उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया।
पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई और धैर्यपूर्ण समझाइश के चलते एक बड़ी दुर्घटना टल गई। फिलहाल युवक की काउंसलिंग कराई जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : निर्माणाधीन मकान में चैली बांधकर कर रहा था काम, गिरने से राजमिस्त्री की मौत
- 2. CG News : डायल-112 पर कॉल करने के बाद कुएं में कूदा स्कूल सफाईकर्मी, मौत से फैली सनसनी
- 3. UP: यूपी के 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं को झटका, बिना बताए बढ़ा दिया गया लोड, सब्सिडी और बिल दोनों पर असर
- 4. UP: यहां भारी बारिश के कारण सभी स्कूल बंद, कई इलाकों में जलभराव से परेशानी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

