Create your Account
कोरबा में कार और ट्रक की टक्कर, डोर लॉक होने से दो युवक जिंदा जले
कोरबा। जिले के अंबिकापुर-कटघोरा नेशनल हाईवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवक जिंदा जल गए। हादसा चोटिया टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां एक कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार का दरवाजा लॉक होने के कारण दोनों युवक फंसे रहे और आग की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद ट्रक कार के ऊपर पलट गया, जिससे कार का दरवाजा लॉक हो गया।
कार में आग लगने के बाद दोनों युवक—शिवम सिंह (केदारपुर, अंबिकापुर) और उसका दोस्त विकास लकड़ा—कार के दरवाजे और खिड़कियां खोलने की कोशिश करते रहे, लेकिन वे बाहर नहीं निकल पाए और कार में ही जिंदा जल गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को कार से बाहर निकाला।
दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच की जाएगी और पहचान के बाद शव परिवार को सौंपे जाएंगे। इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Assam Budget 2026-27: 2.85 लाख करोड़ का बजट, चाय किसानों को बड़ी राहत, PNG पर VAT घटाने का प्रस्ताव
- 2. Tridha Choudhury : ‘आश्रम’ में बॉबी देओल संग बोल्ड सीन करने की मिली सजा, बॉयफ्रेंड ने तोड़ा रिश्ता
- 3. FIFA World Cup 2026: 5 बार का विश्व चैंपियन ब्राजील फीफा वर्ल्ड कप से बाहर, नेमार ने रिटायरमेंट लिया, नॉर्वे ने 2-1 से हराया
- 4. US Iran War Air Strike: अमेरिका ने ईरान के 90 से अधिक सैन्य ठिकानों पर किए हमले, 3 की मौत, चाबहार और अबू मूसा में धमाके, देखें वीडियो
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

