Create your Account
बृजमोहन अग्रवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संसदीय समिति में शामिल
नई दिल्ली: संसद की स्थाई समितियों का गठन कर दिया गया है, जिसमें रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और खेल से संबंधित समिति का सदस्य बनाया गया है। इस समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह होंगे।
इसके अलावा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रक्षा मंत्रालय से जुड़ी स्थाई समिति का सदस्य बनाया गया है, जबकि दिग्विजय सिंह को शिक्षा मंत्रालय की स्थाई समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चरणजीत सिंह चन्नी को कृषि मंत्रालय से संबंधित स्थाई समिति की अध्यक्षता दी गई है।
गृह मंत्रालय से जुड़ी स्थाई समिति का अध्यक्षता बीजेपी सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल करेंगे, जबकि कानून और कार्मिक मंत्रालय से संबंधित समिति का अध्यक्ष बृजलाल को बनाया गया है।
अनुराग ठाकुर को कोयला और खनन मंत्रालय की स्थाई समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि निशिकांत दुबे को संचार और आईटी मंत्रालय से जुड़ी स्थाई समिति की अध्यक्षता सौंपी गई है। टीएमसी और डीएमके को 2-2 समितियों की अध्यक्षता मिली है, जबकि जेडीयू और सपा को एक-एक समिति की अध्यक्षता दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : शिक्षिका से छेड़छाड़ और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश, आरोपी प्रधान पाठक गिरफ्तार
- 2. IND vs AFG : भारत ने अफगानिस्तान को दिया 403 रनों का विशाल लक्ष्य, गिल-ईशान ने खेली शतकीय पारी
- 3. UP: नोएडा–ग्रेटर नोएडा–यमुना सिटी में ई-बस सेवा शुरू, CM योगी ने किया शुभारंभ, एयरपोर्ट कनेक्टिविटी होगी आसान
- 4. CG News : परिचित महिला ने उड़ाए सोना-चांदी के जेवर, पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

