Create your Account
ACB की करारी कार्रवाई: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया क्लर्क, GPF भुगतान के लिए माँग रहा था ₹20,000
- Rohit banchhor
- 18 Jul, 2025
ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सीनियर असिस्टेंट को ₹20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी GPF भुगतान के बदले पैसे की मांग कर रहा था। यह मामला सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार की गंभीरता को उजागर करता है।
ACB Raid : गाजीपुर। जिला कलेक्ट्रेट में तैनात वरिष्ठ सहायक अभिनव कुमार सिंह को वाराणसी की एंटी करप्शन टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीएम कार्यालय के सचिवालय में की गई, जहां अभिनव कुमार सिंह एक सेवानिवृत्त कर्मचारी से जीपीएफ भुगतान के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।
शिकायतकर्ता प्रेमानंद सिन्हा जो 30 जून 2025 को गाजीपुर जिलाधिकारी कार्यालय से प्रधान सहायक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे, ने बताया कि उनके जीपीएफ का भुगतान महालेखाकार के आदेश के बावजूद नहीं हुआ था। इस संबंध में अभिनव कुमार सिंह ने उनसे 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी, जिसे दो किश्तों में 20 हजार पहले और 20 हजार बाद में देने को कहा गया।
प्रेमानंद ने रिश्वत की मांग कम करने की गुहार लगाई, लेकिन अभिनव ने राशि कम करने से इनकार कर दिया। प्रेमानंद ने इसकी शिकायत वाराणसी के एंटी करप्शन ऑफिस में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर यादव ने कार्रवाई की।
टीम ने शिकायतकर्ता के साथ मिलकर डीएम कार्यालय में जाल बिछाया और जैसे ही अभिनव ने 20 हजार रुपये लिए, उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
आरोपी को कोतवाली थाने ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। इस घटना से कलेक्ट्रेट में हड़कंप मच गया है। एंटी करप्शन टीम ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
Central Vigilance Commission – India
Department of Personnel and Training
Related Posts
More News:
- 1. IND vs ENG 1st T20 : बारिश के चलते भारत-इंग्लैंड का पहला T20 हुआ रद्द, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी
- 2. Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल
- 3. MP Accident : जन्मदिन की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई, एक ही परिवार के 5 की मौत
- 4. Raipur City News : स्पा सेंटरों पर पुलिस की सख्ती, अचानक जांच से मचा हड़कंप, नियम तोड़ने वालों को दी चेतावनी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

