Create your Account
Border 2 Teaser : बॉर्डर 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज, पाकिस्तान को सबक सिखाने फिर लौटे सनी देओल
Border 2 Teaser : मुंबई। सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का धमाकेदार टीजर विजय दिवस के खास मौके पर रिलीज कर दिया गया है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है और फैंस इसे जबरदस्त बता रहे हैं। करीब डेढ़ मिनट के इस टीजर में देशभक्ति, जोश और एक्शन का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
Border 2 Teaser : टीजर में सनी देओल एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार कुलदीप सिंह चांदपुरी के रूप में नजर आ रहे हैं। उनकी दमदार आवाज, तीखे डायलॉग्स और जंग के मैदान में एंट्री ने पुराने ‘बॉर्डर’ की यादें ताजा कर दी हैं। टीजर में यह साफ झलकता है कि फिल्म में भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि को बड़े स्तर पर दिखाया गया है, जहां दुश्मन को करारा जवाब देने का संदेश दिया गया है।
Border 2 Teaser : फिल्म की स्टार कास्ट भी काफी मजबूत नजर आ रही है। सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में हैं, जिन्हें परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था, जबकि दिलजीत दोसांझ शहीद निर्मलजीत सिंह सेखों की भूमिका निभाते नजर आएंगे। अहान शेट्टी भी फिल्म में एक महत्वपूर्ण किरदार में हैं। इसके अलावा मेधा राणा और सोनम बाजवा भी फिल्म का हिस्सा हैं।
Border 2 Teaser : निर्माता मनीष कुमार वर्मा की यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘बॉर्डर 2’ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है और इसमें पहले भाग की तरह देशभक्ति, भावनाओं और जबरदस्त एक्शन का मेल देखने को मिलेगा। टीजर को देखकर फैंस इसे आने वाले समय की सबसे बड़ी देशभक्ति और एक्शन फिल्मों में से एक बता रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. India-US Trade Deal: डील तो ठीक पर भारत में नहीं बिकेगा अमेरिका का दूध, दही और घी, जानिए ऐसा क्यों?
- 2. Raipur City News : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हुक्का-ई सिगरेट का अवैध गोदाम सील, 25 लाख का जखीरा जब्त
- 3. UP Crime : सूटकेस में महिला की लाश बरामद, पति पर हत्या के गंभीर आरोप, फरार आरोपी की तलाश जारी
- 4. UGC NET Result: यूजीसी नेट दिसंबर 2025 के परिणाम जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

