Create your Account
ई-चालान का भुगतान न करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब घर पहुंच होगी कार्रवाई
रायपुर: रायपुर में पिछले छह वर्षों में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1,21,000 से ज्यादा वाहन चालकों ने ई-चालान की राशि का भुगतान नहीं किया है। अब, यातायात पुलिस इन चालकों से जुर्माना वसूलने के लिए उनके घरों तक पहुंचेगी। इसके लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया है, जो चालान की रकम वसूलने के लिए कार्रवाई करेगी। अगर जुर्माना का भुगतान नहीं किया जाता है, तो वाहन को जब्त कर लिया जाएगा और मामला लोक अदालत में भेजा जाएगा।
यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आईटीएमएस कैमरों के जरिए रोजाना नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के ई-चालान काटे जाते हैं, लेकिन अधिकांश वाहन चालक जुर्माना भरने के लिए यातायात कार्यालय नहीं पहुंचते। इसका परिणाम यह है कि लंबित ई-चालान की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह वर्षों में कुल 3,05,667 ई-चालान जारी किए गए, जिनमें से 1,83,983 वाहन चालकों ने जुर्माना राशि का भुगतान किया है। इस भुगतान में कमी के कारण, अब पुलिस ने और सख्त कदम उठाने का फैसला लिया है ताकि यातायात नियमों के उल्लंघन को रोका जा सके और वसूली की प्रक्रिया को तेज किया जा सके।
Related Posts
More News:
- 1. Moto G77 Power Launch: भारत में लॉन्च हुआ Moto G77 Power, 50MP Sony LYTIA कैमरा, 7,000mAh की दमदार बैटरी, जानिए फीचर्स और कीमत
- 2. Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल
- 3. FBI Reward on Goldy Brar: एफबीआई ने गोल्डी बराड़ पर रखा 50 हजार डॉलर का इनाम, कई गंभीर मामलों में है वांटेड
- 4. CG News : पत्नी की हत्या के बाद पति ने दी जान, दो मासूम घर में मिले बंद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

