Create your Account
Big Accident : रोडवेज बस की टक्कर से ऑटो चालक समेत दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
- Rohit banchhor
- 14 Jul, 2025
इस हादसे में ऑटो चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
Big Accident : बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में लखनऊ-गोंडा हाईवे पर रामनगर थाना क्षेत्र के कटियारा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ऑटो चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा सोमवार, 14 जुलाई 2025 को सुबह बहराइच रोड पर हुआ। रोडवेज बस की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद बस चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घायल व्यक्ति को तत्काल रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रामनगर थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. Friday Horoscope: शुक्रवार को किन राशियों का बदलेगा भाग्य, जाने अपना राशिफल
- 2. IND vs ZIM T20 Series: जिम्बाब्वे टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, संजू सैमसन बाहर, रिंकू की वापसी, देखें फुल स्क्वॉड
- 3. BJP Meeting at Amit Shah Residence : अमित शाह के आवास पर भाजपा की बड़ी बैठक, चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल और संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी
- 4. CG News : हैवान बना पति, पत्नी को बुलेट बाइक से कई बार कुचलने की कोशिश, हत्या के प्रयास में गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

