Create your Account
Big Accident : पलक झपकते ही दो कारें आपस में भिड़ी, 5 की मौत, 4 घायल
- Rohit banchhor
- 29 Sep, 2025
हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
Big Accident : हरियाणा। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। घराडसी गांव के पास सोमवार सुबह टाटा हैरियर और मारुति स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत ने देखते ही देखते एक पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। इस टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि दोनों कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
बता दें कि टाटा हैरियर में सवार लोग अंबाला जा रहे थे। मृतकों में पबनावा गांव के पूर्व सरपंच रामपाल के भाई ऋषि, उनकी पत्नी लीला, भाभी संतोष और रिश्तेदार परवीन शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, मारुति स्विफ्ट में 6 लोग माता के दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन तेज रफ्तार ने उनका सफर मौत की ओर मोड़ दिया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हादसे की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का शपथ ग्रहण समारोह कल, स्पीकर डॉ रमन सिंह होंगे चीफ गेस्ट
- 2. MARCOS: भारत आ रहे जहाज पर डकैती की कोशिश नाकाम, भारतीय नौसेना ने बचाई क्रू मेंबर्स की जान
- 3. Bihar Cabinet : सम्राट कैबिनेट के बड़े फैसले : 1100 लोगों को सोमनाथ यात्रा कराएगी सरकार, बीरपुर एयरपोर्ट के लिए 29 करोड़ की मंजूरी
- 4. Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

