Create your Account
Big Accident : कार से टकराने के बाद मिनी बस पलटी, 8 की मौत, 30 घायल, सीएम ने जताया दुख...
Big Accident : होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर जिले के दसूहा-हाजीपुर रोड पर सगरा अड्डा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। यह हादसा सोमवार सुबह तब हुआ जब एक निजी मिनी बस और कार की टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
बता दें कि बस हाजीपुर से दसूहा की ओर जा रही थी और उसमें करीब 40 यात्री सवार थे। सगरा अड्डा के पास सामने से आ रही एक कार से टक्कर के बाद बस चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस सड़क के बीच पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चार महिलाओं और एक बच्चे सहित 8 लोगों की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लिया और घायलों को दसूहा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को अमृतसर और अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया। जेसीबी मशीन की मदद से बस को सीधा किया गया और सड़क पर यातायात बहाल किया गया।
सीएम भगवंत मान का बयान-
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “जिला होशियारपुर के दसूहा के गांव सगरा में एक बड़ा हादसा हुआ, जहां सवारियों से भरी मिनी बस और कार की टक्कर हुई। इस हादसे में कई लोगों की दुखद मृत्यु हुई और कई घायल हैं। प्रशासन को तुरंत घायलों की मदद के निर्देश दिए गए हैं। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं। दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
Related Posts
More News:
- 1. CG News : वनवासियों के खातों में पहुँची खुशियों की सौगात, 7.14 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
- 2. UP: यहां फिर बदला स्कूल खुलने का समय, बीएसए ने जारी किया आदेश, जानिए अब कब लगेंगी कक्षाएं
- 3. CG Crime : पीजी में दिनदहाड़े युवती की चाकू मारकर हत्या, कैफे में करती थी काम, पुलिस जांच में जुटी
- 4. Saturday Horoscope: शनिदेव इन चार राशियों को देंगे जबरदस्त लाभ, पढ़ें शनिवार का राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

