Create your Account
Big Accident : तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे लोगों को कुचला, 3 की मौत, दो घायल...
- Rohit banchhor
- 26 Aug, 2024
Big Accident : नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क क्षेत्र में आज सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया।
Big Accident : नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क क्षेत्र में आज सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाइडर पर सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
Big Accident : बता दें कि घायलों को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब एक कैंटर ट्रक डिवाइडर से टकरा गया और सड़क किनारे सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित बेघर थे और डिवाइडर पर सो रहे थे। इसी दौरान सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक आया और उन्हें कुचल दिया।
Big Accident : हादसे की सूचना सुबह 4.56 बजे पीसीआर को मिली। आरोपी ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। तीनों मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जबकि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनकी पहचान 35 वर्षीय मुस्ताक और 36 वर्षीय कमलेश के रूप में हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. Pendari Sterilization Scandal: पेंडारी नसबंदी कांड में 11 साल बाद फैसला, डॉ. गुप्ता को 2 साल की सजा, ऑपरेशन में लापरवाही से हो गई थी 15 महिलाओं की मौत
- 2. SA Vs ZIM T20 WC Super 8: जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रन का टारगेट, कप्तान सिकंदर जड़ा अर्धशतक
- 3. Iranian Loitering Surface to Air Missile 359: क्या है ईरान का नया हथियार 359, जिसकी US और इजरायली के पास नहीं है कोई काट, जानें इस ऑटोनॉमस हंटिंग की खासियत
- 4. CG News: पूर्व डीजी राजीव श्रीवास्तव पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण के सदस्य नियुक्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

