Big Accident : बारातियों से भरी पिकअप बाइक को टक्कर मारकर पलटी, 4 की मौत, कई घायल...
- Rohit banchhor
- 21 Apr, 2025
घायलों में पांच की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Big Accident : शहडोल। जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। करौंदिया गड़ा रोड पर बारातियों से भरी एक पिकअप वाहन तेज रफ्तार बाइक से टकराने के बाद पलट गई, इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में पांच की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शहडोल जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Big Accident : बता दें कि हादसा उस समय हुआ जब सीधी जिले के बहेरा डोल, मझौली से बैगा समाज की एक बारात लेकर पिकअप वाहन करौंदिया गांव की ओर जा रहा था। लौटते समय करौंदिया गड़ा रोड पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने पिकअप से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
Big Accident : चार बारातियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही देवलौंद थाना प्रभारी डी.के. दहिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए शहडोल जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू किए।

