Breaking News
:

Bank Holiday : मार्च में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, 12 दिन शेयर बाजार में नहीं होगा कारोबार, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday

जरूरी काम या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें।

Bank Holiday : नई दिल्ली। फरवरी खत्म होने को है और मार्च 2026 की शुरुआत के साथ ही बैंक और शेयर बाजार में लंबी छुट्टियों का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की सूची जरूर देख लें।


भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, मार्च 2026 में अलग-अलग राज्यों में कुल 18 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें साप्ताहिक अवकाश (रविवार), दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई प्रमुख त्योहार शामिल हैं।


महीने की शुरुआत 1 मार्च (रविवार) से होगी। 2 मार्च को उत्तर प्रदेश में होलिका दहन पर अवकाश रहेगा। 3 मार्च को होली के कारण दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और पंजाब सहित कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 4 मार्च को कुछ राज्यों में होली का दूसरा दिन भी अवकाश रहेगा।


इसके अलावा 13 मार्च को मिजोरम में चापचर कुट, 17 मार्च को जम्मू और श्रीनगर में शब-ए-कद्र, 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि, 20 मार्च को ईद-उल-फितर, 21 मार्च को रमजान ईद और सरहुल, 26 मार्च को श्रीराम नवमी, 27 मार्च को कुछ राज्यों में दशमी, और 31 मार्च को श्री महावीर जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। दूसरे और चौथे शनिवार (14 और 28 मार्च) तथा सभी रविवार को भी शाखाएं बंद रहेंगी।


शेयर बाजार में 12 दिन नहीं होगा कारोबार-

मार्च में भारतीय शेयर बाजार कुल 12 दिन बंद रहेगा। 3 मार्च (होली), 26 मार्च (श्रीराम नवमी) और 31 मार्च (महावीर जयंती) को बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके अलावा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण 9 दिन और कारोबार ठप रहेगा।


डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू-

हालांकि बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक डिजिटल माध्यम से फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और अन्य लेन-देन कर सकेंगे। ऐसे में मार्च में बैंक या बाजार से जुड़ा कोई भी जरूरी काम करने से पहले छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें, ताकि अंतिम समय में परेशानी से बचा जा सके।

Popular post

Live News

Latest post

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us