Create your Account
ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़ में मारे गए 16 नक्सली, गृह मंत्री अमित शाह ने किया ट्वीट, कहा- नक्सलवाद को करारा झटका
रायपुर: ओडिशा और छत्तीसगढ़ की सीमा पर सुरक्षा बलों ने सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात एक बड़ी मुठभेड़ में 16 माओवादियों को मार गिराया। इस अभियान में मारे गए माओवादियों में दो महिला नक्सली भी शामिल थीं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, 'नक्सलवाद को एक और करारा झटका। हमारे सुरक्षा बलों ने ‘नक्सल मुक्त भारत’ के निर्माण की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। सीआरपीएफ, एसओजी ओडिशा और छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा पर एक संयुक्त अभियान में 14 नक्सलियों को मार गिराया।'
ओडिशा पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के कुलारीघाट रिजर्व फॉरेस्ट में हुई, जो ओडिशा के नुआपाड़ा जिले से महज 5 किलोमीटर दूर है। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादियों से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की। अधिकारियों का मानना है कि माओवादी समूह में और भी हताहत हो सकते हैं।
यह ऑपरेशन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), ओडिशा के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और छत्तीसगढ़ पुलिस के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। यह मुठभेड़ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और स्थिरता स्थापित करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे सघन अभियानों का हिस्सा है।
Related Posts
More News:
- 1. FIFA World Cup 2026: अल्जीरिया को 2-0 से हराकर स्विट्जरलैंड अंतिम-16 में, अफ्रीका की उम्मीदों को बड़ा झटका
- 2. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दिव्य दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
- 3. Los Angeles Knight Riders Stadium: अमेरिका में क्रिकेट को मिलेगा नया घर, शाहरुख खान ने खोला नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड, जय शाह और ICC का जताया आभार
- 4. CG DSP Transfer : छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, DSP अधिकारियों को मिला प्रमोशन और नई पदस्थापना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

