Create your Account
नौकरी गई तो ऑफिस के बाहर कर दिया काला जादू, गेट पर रखे काली गुड़िया, नींबू, सिंदूर जैसे सामान, मची अफरातफरी
Black Magic: नई दिल्ली: कर्नाटक के बेल्लारी जिले में स्थित KMF (कर्नाटक कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड) कंपनी में एक अजीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ कर्मचारियों ने नौकरी से निकाल दिए जाने के बाद बदला लेने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कर्मचारियों ने कंपनी के प्रशासनिक कार्यालय के बाहर काला जादू करने की योजना बनाई और कंपनी के गेट पर कई रहस्यमय सामान रख दिए।
Black Magic: कंपनी के गेट पर काली गुड़िया, नींबू, सिंदूर, नारियल और कद्दू जैसी चीजें रखी गई थीं। इसके अलावा, कद्दू में पांच कीलें ठोकी गई थीं, और सभी सामानों के बीच एक ताबीज भी रखा गया था। यह नजारा देखकर कंपनी में काम कर रहे अन्य कर्मचारी भी डरे हुए है। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि यह कदम कंपनी से निकाले गए कर्मचारियों ने बदला लेने के लिए उठाया था।
Black Magic: तस्वीरों में दिख रहा काला जादू इस बात का संकेत था कि किसी ने जानबूझकर कंपनी के कर्मचारियों और प्रशासन को परेशान करने की कोशिश की। हालांकि, कंपनी के बाहर लगे CCTV कैमरे में न तो काला जादू करने वाले व्यक्ति का कोई ट्रैक मिला और न ही कोई गार्ड वहां दिखाई दिया।
Black Magic: कहा जा रहा है कि KMF इस समय वित्तीय संकट का सामना कर रही है और कंपनी ने हाल ही में 50 कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया था। यह संभव है कि इनमें से किसी एक कर्मचारी ने यह कदम उठाया हो। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह काला जादू किसने किया। हम इस घटना की पुष्टि नहीं करते।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: बाबा महाकालेश्वर का करें दिव्य दर्शन मिलेगा पुण्यदायी फल, देखें लाइव
- 2. PandwaniSinger Teejan Bai Passes Away: पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का निधन, लोककला जगत में शोक की लहर, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
- 3. Toxic Teaser Out : एक्शन और सस्पेंस से भरपूर ‘लेडीज एंड लेडीज’ का टीजर, नयनतारा-कियारा का खतरनाक लुक वायरल
- 4. Constable Suspended : डायल-112 के आरक्षक पर गिरी गाज, दुर्घटना स्थल पर देर से पहुंचने और अभद्र व्यवहार पर किया निलंबित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

