Create your Account
Water Tank Collapse in Pune: पुणे में बड़ा हादसा, पानी की टंकी फटने से 5 की मौत, कई घायल
Water Tank Collapse in Pune: पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ शहर में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। भोसरी इलाके में एक मजदूर शिविर के पास पानी टंकी गिरने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और पांच से अधिक अन्य मजदूर घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह लगभग सवा छह बजे हुआ, जब मजदूर काम पर जाने से पहले पानी की टंकी के नीचे नहा रहे थे। अचानक टंकी फट गई, जिससे मलबे में दबकर तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
Water Tank Collapse in Pune: एडिशनल पुलिस कमिश्नर वसंत परदेसी ने बताया कि टंकी के टूटने का कारण पानी का अत्यधिक दबाव हो सकता है। टंकी के मलबे में दबे मजदूरों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

Water Tank Collapse in Pune: इस मामले में पुलिस ने कुमार लोमटे नाम के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो पानी की टंकी के निर्माण में शामिल था। भोसरी पुलिस थाने के एसएचओ के अनुसार, लोमटे पर पानी टंकी के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग करने का आरोप है, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : आत्महत्या का ड्रामा रचकर बेटे और मां ने छिपाया कत्ल, 48 घंटे में पुलिस ने खोला राज
- 2. MP Crime : दोस्त की पत्नी को भगा ले गया बड़ा भाई, रंजिश में आरोपियों ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, दो गिरफ्तार
- 3. Womens T20 WC 2026 Semifinal: 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
- 4. CG News : 5-स्टार होटलों का हाई-प्रोफाइल ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है करोड़ों का चूना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

