Create your Account
UP News : करंट लगने से मां-बेटी की गई जान, घर में पसरा मातम, पढ़ें पूरी खबर...
- Rohit banchhor
- 04 Jul, 2024
UP News : देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में फ्रिज में करंट उतरने से मां और बेटी दोनों की ही मौके पर मौत हो गई।
UP News : देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में फ्रिज में करंट उतरने से मां और बेटी दोनों की ही मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला फ्रिज में रखे आम को निकालने गई थी और जैसे ही दरवाजा खोला वह फ्रिज में उतरे करंट की चपेट में आ गई। मां को फ्रिज में चिपके देख, बेटी उसे बचाने दौड़ी, लेकिन वह भी करंट का शिकार हो गई। मिनट भर के अंदर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
UP News : बता दें कि रुद्रपुर नगर पंचायत के आजाद नगर वार्ड निवासी इस्तखार अंसारी की पान की दुकान है और वह भंडारी का काम भी करते हैं। इनकी तीन बेटियां खसाना खातून, अफसाना खातून, शकीना खातून और एक बेटा सलीम है। मई में छोटी बेटी शकीना का निकाह था जिसमें इनकी दोनों बेटियां रुखसाना और अफसाना शामिल होने आई थीं। निकाह के बाद रुकसाना अपने ससुराल चली गई थी और जिसकी शादी हुई थी शकीना वह भी अपने ससुराल चली गई थी। लेकिन अफसाना अपने मायके में ही थी।
UP News : दो-चार दिनों में वह भी अपने ससुराल वापस जाने की तैयारी में थी कि अचानक यह दर्दनाक घटना हो गई। पुलिस के मुताबकि दोपहर शायदा फ्रिज 55 वर्ष से आम निकालने के लिए जैसे ही गई वह उसमें चिपक गई। यह देख बेटी अफसाना 30 वर्ष मां को बचाने के लिए दौड़ी और वह भी करंट की चपेट में आ गई। अफसाना का बेटा भी इस घटना में झुलस गया लेकिन वह ठीक है। इस हादसे में मां-बेटी दोनों की ही मृत्यु हो गई।
Related Posts
More News:
- 1. Union Budget 2026–27 : उद्योग जगत ने केंद्रीय बजट का किया स्वागत, बुनियादी ढांचे और तकनीकी निवेश को माना लाभकारी
- 2. Wednesday's Horoscope: आज इन जातकों पर होगी भगवान गणेश की कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
- 3. UP News : सीएम योगी ने आवास और शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा की, लंबित आवंटनों के त्वरित निस्तारण का आदेश
- 4. CG News: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका 5,000 शिक्षकों की भर्ती को राज्य सरकार ने दी मंजूरी, आदेश जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

