UP News : लखनऊ के होटल में दंपति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बच्चों की देखभाल की अपील
- Rohit banchhor
- 04 Aug, 2024
UP News : लखनऊ। शहर के नाका थाना क्षेत्र स्थित होटल में एक दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
UP News : लखनऊ। शहर के नाका थाना क्षेत्र स्थित होटल में एक दंपति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे होटल में अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। मामले में पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।
UP News : बता दें कि करेली निवासी महमूद आलम 44 वर्ष और उनकी पत्नी जेबा अंसारी 39 वर्ष पिछले सात साल से राजाजीपुरम में किराए के मकान में अपने बच्चों के साथ रह रहे थे। शुक्रवार रात उन्होंने होटल राजवीर के कमरा नंबर-302 में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। होटल के कर्मचारियों ने जब कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो शनिवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा कि दोनों के शव फंदे पर लटक रहे थे। दंपति ने अपने बच्चों की देखभाल के लिए परिजनों से अनुरोध करते हुए एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
UP News : मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि बरामद सुसाइड नोट पर परिजनों के मोबाइल नंबर लिखे थे। सुसाइड नोट में महमूद आलम और जेबा अंसारी ने लिखा है कि वे जिंदा रहकर अपने बच्चों की अच्छी परवरिश नहीं कर सके और उम्मीद जताई कि कोई अपना उनके बच्चों की बेहतर देखभाल करेगा। उन्होंने यह भी लिखा कि वे अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट में लिखे परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी जा रही है।

