Create your Account
Ujjain Mahakal: महाकाल मंदिर के सामने हादसा, तेज बारिश में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत, 10 घायल
- Rohit banchhor
- 27 Sep, 2024
बता दें कि श्री महाकाल मंदिर विस्तार योजना के तहत पुराने महाराजावाड़ा स्कूल को यहां से स्थानांतरित कर दिया गया है।
उज्जैन। Ujjain Mahakal: महाकाल मंदिर के सामने बड़ा गणेश मंदिर के समीप शुक्रवार शाम एक पुरानी दीवार ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 10 लोग जख्मी हो गए। दुर्घटना तेज बरसात के बीच हुई, जिससे रेस्क्यू में भी परेशानी हुई। अधिकांश घायल महाकाल मंदिर के सामने दुकान लगाकर पूजन सामग्री बेचने वाले हैं।
Ujjain Mahakal: प्राप्त जानकारी के अनुसार महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार के सामने बड़ा गणेश मंदिर के समीप महाराजवाड़ा स्कूल की पुरानी दीवार गिरने से हादसे हुआ।हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन, पुलिस, मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। तेज बरसात के बीच घायलों को निकालकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दो घायल गंभीर थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
Ujjain Mahakal: बता दें कि श्री महाकाल मंदिर विस्तार योजना के तहत पुराने महाराजावाड़ा स्कूल को यहां से स्थानांतरित कर दिया गया है। यहां अब श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फैसिलिटी सेंटर बनाया जा रहा है। जो दीवार गिरी वह बड़ा गणेश मंदिर के समीप एक गली में है। यहां पूजन सामग्री बेचने वाले दुकान लगाते हैं। वहीं श्रद्धालुओं का आनाजाना भी लगा रहता है।
Related Posts
More News:
- 1. Accident : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित कंटेनर इनोवा पर पलटा, 3 की मौत, कई घायल
- 2. Big Breaking: निर्वाचन आयोग आज शाम 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों की करेगा ऐलान
- 3. UP News : स्मार्टफोन के ज्यादा इस्तेमाल से बच्चों का मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- 4. PM Modi in Lok Sabha : पीएम मोदी ने लोकसभा में दिया बड़ा अपडेट, इजरायल-ईरान युद्ध के बीच 3.75 लाख से ज्यादा भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौटे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

