Create your Account
एम्स में शुरू हुआ पद्म विभूषण तीजन बाई का इलाज, मुख्यमंत्री साय ने स्वास्थ्य विभाग को दिए निर्देश
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और देश के दूसरे सर्वोच्च सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का इलाज अब एम्स में शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीजन बाई की बीमारी की जानकारी मिलने के बाद उनके समुचित और बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए थे। इस पहल के तहत, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तीजन बाई से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
साथ ही, उन्होंने उन्हें पाँच लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर, तीजन बाई के इलाज के लिए आवश्यक संसाधन मुहैया कराए गए, जिनमें मोटराइज्ड रिमोट कंट्रोल आटोमेटिक बेड, बेड टेबल, और व्हील चेयर शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने इन निर्देशों के पालन में तीजन बाई को इन सुविधाओं के साथ एक मेडिकल ऑफिसर और फिजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति भी की है, जो उनकी देखरेख करेंगे।
डाक्टरों की टीम दिन में एक बार उनके घर में स्वास्थ्य जांच करती है और मेडिकल रिपोर्ट तैयार करती है। पद्म श्री, पद्म भूषण, और पद्म विभूषण जैसे उच्चतम सम्मान से नवाजी गई तीजन बाई ने पंडवानी के माध्यम से छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश और विदेश में रोशन किया है। वह राज्य की पहचान हैं, और राज्य सरकार उनकी देखरेख में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व्यक्तिगत रूप से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और उनके इलाज के लिए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को पूरी जिम्मेदारी सौंप चुके हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Anganwadi Recruitment: आंगनबाड़ी के कई पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू, बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
- 2. Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा पर प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगी अनुमति, उपराज्यपाल सिन्हा ने की खास अपील
- 3. UP News : ट्रेन से कानपुर पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, CSJMU के दीक्षांत समारोह में 1.05 लाख छात्रों को मिली डिग्री
- 4. CG Crime : शराब पार्टी में दोस्त बना कातिल, मामूली विवाद के बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 8 गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

