Create your Account
भाजपा का दोहरा चरित्र जनता को बताएंः डॉ मनोज यादव
भोपाल। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि हम पार्टी को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे। भाजपा के राज में मध्यप्रदेश में अराजकता का मौहाल है। महिलाएं, किसान, युवा हर वर्ग परेशान है। बेरोजगारी और महंगाई से प्रदेश में त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है। समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता आम जनों के बीच जाकर उनसे संवाद करें।
भाजपा सरकार के दोहरे चरित्र को उजागर करें और समाजवादी पार्टी की नीतियों और संविधान के बारे में विस्तार से बताएं।सपा अध्यक्ष यादव पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोल रहे थे।पार्टी की एक दिनी बैठक हिंदी भवन में आयोजित की गई, जिसमें उत्तरप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री बादशाह सिंह सहित मध्यप्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष कार्यकर्ता शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाला समय का है, क्योंकि भाजपा की झूठ, फरेब की 20 सालों की सत्ता से प्रदेश जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी। उन्होंने कहा कि आगामी समय में पार्टी समस्त जिलों के विधानसभा एवं ब्लाक स्तर तक कार्यशालाएं आयोजित करेगी। हमारा लक्ष्य मध्यप्रदेश के समस्त गांवों में सपा के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाना है। यादव ने कहा कि हम पूरे मध्यप्रदेश में जिलेवार दौरा कर संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय करने के लिए कार्य करेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : जमीन विवाद में दिव्यांग शिक्षक की निर्मम हत्या, शव और ट्राइसाइकिल जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश
- 2. UPSSSC Recruitment 2026: ASO और ARO के 929 पदों पर भर्ती, इस दिन से शुरू होगा आवेदन प्रक्रिया, जानें पूरी डिटेल
- 3. Raipur City News : खारून रेलवे कॉलोनी में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
- 4. Mahatari Vandana Yojana: महिला दिवस पर ‘महतारी’ को बड़ा तोहफा, CM विष्णु देव साय ने जारी की महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

