Create your Account
बिग ब्रेकिंग: रिश्वत लेते तहसीलदार और बाबू गिरफ्तार, नामांतरण के बदले मांगे थे पैसे
- Pradeep Sharma
- 27 Dec, 2024
Tehsildar arrested while taking bribe: मध्यप्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ तहसीलदार मनीष जैन और उनके कार्यालय के बाबू जय
देवास। Tehsildar arrested while taking bribe: मध्यप्रदेश के देवास जिले के सोनकच्छ तहसीलदार मनीष जैन और उनके कार्यालय के बाबू जय सिंह को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। यह कार्रवाई उज्जैन लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार शाम तहसील कार्यालय में की जहां तहसीलदार और बाबू प्लॉट नामांतरण के बदले सात हजार रुपए रिश्वत ले रहे थे।
Tehsildar arrested while taking bribe: जानकारी के अनुसार कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रवींद्र दांगिया ने लोकायुक्त को बताया कि सोनकच्छ के पास ग्राम सांवेर स्थित एक प्लॉट के नामांतरण के लिए तहसीलदार के अधीनस्थ स्टाफ द्वारा सात हजार रुपए रिश्वत मांगी गई थी। लोकायुक्त ने शिकायत को सत्यापित करने के बाद कार्रवाई की योजना बनाई।
Tehsildar arrested while taking bribe: पहले बाबू ने ली थी रिश्वत शुक्रवार को तहसीलदार जैन खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करने वेयर हाउस गए थे। वापस आने पर फरियादी दांगिया ने बाबू जय सिंह को सात हजार रुपए दिए। बाबू ने यह राशि तहसीलदार को सौंपी, जिसके तुरंत बाद लोकायुक्त टीम ने दोनों को पकड़ लिया। लोकायुक्त ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: सुशासन का पाठ सीखने कल IIM में लगेगी मंत्रियों की क्लास, दो दिवसीय चिंतन शिविर में तकनीकी नवाचार और विकास पर होगी चर्चा
- 2. Microsoft में 4,800 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी, फिर भी कर्मचारियों को 9 महीने तक सैलरी देगी कंपनी
- 3. CG Breaking : मानसून सत्र से पहले सरकार की रणनीति तैयार, मुख्यमंत्री निवास में विधायक दल की अहम बैठक शुरू
- 4. Jagannath Rath Yatra 2026 : 16 जुलाई से शुरू होगी जगन्नाथ रथ यात्रा, जानें क्यों 108 कलशों के स्नान के बाद 15 दिन तक 'बीमार' हो जाते हैं भगवान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

