Create your Account
Stock Market Today: ओपनिंग वेल में शेयर मार्केट ने भरी रॉकेट सी रफ्तार, जानें सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
- Pradeep Sharma
- 26 May, 2025
Stock Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। चालू हफ्ते के पहले दिन सोमवार 26 मई को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी का रुख देखा गया। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी ने सरपट दौड़ लगाई।
Stock Market Today: नई दिल्ली/मुंबई। चालू हफ्ते के पहले दिन सोमवार 26 मई को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी का रुख देखा गया। बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी ने सरपट दौड़ लगाई। मार्केट खुलने के साथ ही सेंसेक्स में जहां 600 पॉइंट तक की तेजी रही, तो निफ्टी भी 25,000 पॉइंट के लेवल को पार कर गया।
बीएसई का 30 शेयर का इंडेक्स Sensex 81,928.95 अंक पर खुला, जबकि देखते ही देखते सुबह 9 बजकर 30 मिनट से पहले इसने 82,397.60 अंक के हाई लेवल को छू लिया। एनएसई के 50 शेयर के इंडेक्स Nifty 50 में भी तेजी दिखी। निफ्टी की शुरुआत 24,919.35 अंक पर हुई और इसने भी सुबह साढ़े नौ बजे से पहले 25,055.95 पॉइंट के हाई लेवल को टच किया।
क्यों रॉकेट बना शेयर बाजार
भारत के जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने की खबर ने मार्केट को बूम देने का काम किया है। देश की इकोनॉमी को लेकर आई इस पॉजिटिव खबर ने मार्केट में इंवेस्टर के कॉन्फिडेंस को बूस्ट करने का काम किया।
इसके अलावा ग्लोबल मार्केट के अच्छे संकेतों से भी मार्केट को दम मिला। एशियाई बाजारों में भी हरियाली देखने को मिली. जापान का निक्की 225 ग्रीन जोन में खुला. वहीं दक्षिण कोरिया के कोस्पी की शुरुआत भी 0.55 प्रतिशत चढ़कर हुई।
Related Posts
More News:
- 1. Iran Israel Conflict : गैस की किल्लत ने बिगाड़ा जायका, होटल कारोबार पर संकट के बादल, 20% रेस्टोरेंट हुए बंद
- 2. CG News : पिकनिक मनाने गए थे 7 दोस्त, तालाब में डूबने से दो की मौत
- 3. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की सुख समृद्धि के लिए की कामना
- 4. MP News : ग्वालियर की अनुष्का शर्मा ने किया मध्य प्रदेश का नाम रोशन, टी20 टीम में सिलेक्शन के बाद CM डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

