Create your Account
Share Market: टैरिफ के कारण शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 380 अंक गिरकर बंद, देखें निफ्टी का हाल
Share Market: मुंबई: अमेरिका द्वारा घोषित जवाबी टैरिफ का असर घरेलू शेयर बाजार पर कायम है। बुधवार को एक दिन की राहत के बाद प्रमुख सूचकांक फिर लुढ़के। बीएसई सेंसेक्स 379.93 अंक (0.51%) गिरकर 73,847.15 पर बंद हुआ, जबकि दिन में यह 554.02 अंक तक नीचे 73,673.06 पर पहुंचा। एनएसई निफ्टी भी 136.70 अंक (0.61%) टूटकर 22,399.15 पर आ गया, जो कारोबार में 182.6 अंक गिरकर 22,353.25 तक फिसला।
Share Market: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने चालू वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) बैठक में लगातार दूसरी बार ब्याज दरों में कटौती की। इसका उद्देश्य अमेरिकी टैरिफ से उत्पन्न आर्थिक दबाव को कम करना है। एशियाई बाजारों की कमजोरी के बीच घरेलू सूचकांक नकारात्मक दायरे में रहे। अमेरिका ने चीनी आयात पर 104% का भारी शुल्क लगाया है, जिसने वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका बढ़ा दी है।
Share Market: विशेषज्ञों का कहना है, "पारस्परिक टैरिफ से वैश्विक बाजारों में बिकवाली का दबाव बढ़ा है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में उछाल से सुरक्षित परिसंपत्तियों पर असर पड़ा है। ऐसे में रेपो दर में कटौती अर्थव्यवस्था को सहारा देने का रणनीतिक कदम है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Accident : तेज रफ्तार कार और बाइक में हुई भिड़ंत, 4 की मौत, 2 घायल
- 2. Mohan Bhagwat: युद्ध केवल स्वार्थ का नतीजा, दुनिया विनाश के कगार पर: मोहन भागवत, ईरान जंग पर बोले संघ प्रमुख...दुनिया को सद्भाव की जरूरत
- 3. Paul Stirling : टी20 विश्व कप 2026 में खराब प्रदर्शन बाद आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने दिया इस्तीफा
- 4. Accident: मालगाड़ी की चपेट में आया ट्रक ड्राइवर, रेलवे ट्रैक पार करते समय हादसा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

