Create your Account
Share Market: शेयर बाजार में बिकवाली हावी, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद
Share Market: मुंबई: वैश्विक बाजारों में कमजोरी और इस्राइल-ईरान तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमतों में उछाल ने शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार को प्रभावित किया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी में करीब एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। दोनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 573.38 अंक यानी 0.70 प्रतिशत टूटकर 81,118.60 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 1,337.39 अंक या 1.63 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 80,354.59 अंक तक फिसल गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी 169.60 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की कमी के साथ 24,718.60 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों में भारी बिकवाली देखी गई। अदाणी पोर्ट्स, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट जैसे शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मा और मारुति सुजुकी जैसे शेयरों ने बाजार में कुछ राहत दी और इनमें बढ़त देखी गई।
वैश्विक बाजारों में कमजोरी और भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशकों में सतर्कता बनी रही। क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों ने भी बाजार पर दबाव डाला।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : कांग्रेस नेता की छिनी विधायकी, हाईकोर्ट के फैसले से BJP को मिली विजयपुर सीट, रामनिवास रावत होंगे नए विधायक
- 2. CG Suspended : डेढ़ साल की बच्ची के मामले में पुलिस की लापरवाही, महिला थाना प्रभारी समेत दो निलंबित
- 3. T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: भारत ने इंग्लैंड को दिया 254 रन का टारगेट, संजू ने खेली 89 रन की ताबड़तोड़ पारी, रशीद - जैक्स ने झटके 2-2 विकेट
- 4. Raipur City News : रायपुर में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशी नागरिकों को बनाया गया ठगी का शिकार, 25 से अधिक गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

