Create your Account
Share Market: शेयर बाजार में भारी मुनाफावसूली; सेंसेक्स 1,282 अंक लुढ़का, निफ़्टी में भी गिरावट
Share Market: नई दिल्ली: शेयर बाजार में सोमवार को रिकॉर्ड उछाल के बाद मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली। बेंचमार्क सेंसेक्स 1,282 अंक लुढ़क गया, जबकि एनएसई निफ्टी 346.35 अंक यानी 1.39 फीसदी की गिरावट के साथ 24,578.35 अंक पर बंद हुआ। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव और अमेरिका-चीन के बीच हाल के समझौतों के प्रभाव से बाजार में बिकवाली का दबाव रहा, जिसके चलते प्रमुख सूचकांक नुकसान के साथ बंद हुए।
Share Market: तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,281.68 अंक यानी 1.55 फीसदी टूटकर 81,148.22 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान यह 1,386.21 अंक यानी 1.68 फीसदी तक गिरकर 81,043.69 अंक के निचले स्तर पर पहुंचा। सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे, जबकि केवल पांच कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी गई।
Share Market: कौन रहा नुकसान में, किसे मिला फायदा?
सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे ज्यादा नुकसान इन्फोसिस को हुआ, जिसके शेयर 3.54 फीसदी गिरे। इसके अलावा पावर ग्रिड 3.4 फीसदी, इटरनल 3.38 फीसदी, एचसीएल टेक 2.94 फीसदी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज 2.88 फीसदी और भारती एयरटेल 2.74 फीसदी नीचे आए। इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी, मारुति, टाटा मोटर्स और एमएंडएम के शेयर भी दबाव में रहे। दूसरी ओर, सन फार्मा, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।
Share Market: क्षेत्रीय सूचकांकों का हाल
क्षेत्रीय सूचकांकों में बीएसई फोकस्ड आईटी 2.44 फीसदी, टेक 2.39 फीसदी, आईटी 2.21 फीसदी, यूटिलिटीज 1.35 फीसदी, पावर 1 फीसदी, धातु 0.95 फीसदी और तेल एवं गैस 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि, स्वास्थ्य सेवा, औद्योगिक, पूंजीगत सामान, सेवा और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं जैसे क्षेत्रों में मामूली बढ़त देखी गई।
Related Posts
More News:
- 1. Uttarakhand Budget: उत्तराखंड बजट 2026-27: 1.11 लाख करोड़ का बजट पेश, विकास, पर्यटन और महिला सशक्तीकरण पर जोर
- 2. Sex Racket : होटल में पुलिस की दबिश, जिस्मफरोशी रैकेट का पर्दाफाश, 14 गिरफ्तार
- 3. Israel-Iran War: ईरानी मिसाइल अटैक में सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरपोर्ट पर खड़े अमेरिका के 5 रिफ्यूलिंग जेट तबाह
- 4. Raipur City News : 17 मार्च को रायपुर विधानसभा का घेराव, कांग्रेस मनरेगा और स्थानीय मुद्दों को लेकर करेगी प्रदर्शन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

