Breaking News
Create your Account
Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, गांव की बदनामी कर रहा था दंपति, पति-पत्नी भेजे गए जेल
- Rohit banchhor
- 04 Jul, 2025
जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को उनके घर से धर दबोचा। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।
Sex Racket : कबीरधाम। जिले के लाखाटोला गांव में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है, जहां पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में एक दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लंबे समय से गांव में उनकी अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को उनके घर से धर दबोचा। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।
बता दें कि सहसपुर लोहारा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम लाखाटोला में ईतवारी खुटेल 40 वर्ष और उसकी पत्नी 40 वर्ष देह व्यापार का रैकेट चला रहे हैं। इन गतिविधियों से गांव की बदनामी हो रही थी और ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ रहा था। पुलिस ने इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए लंबे समय तक निगरानी रखी और सबूत जुटाए। एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर सहसपुर लोहारा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
जांच के बाद दंपति को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ देह व्यापार में संलिप्तता के लिए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। न्यायालय के आदेश पर ईतवारी खुटेल को जिला जेल कबीरधाम और उसकी पत्नी को महिला जेल दुर्ग भेज दिया गया।
Related Posts
More News:
- 1. Samrat Vikramaditya Mahanatya : तीन दिवसीय सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का शुभारंभ : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सुशासन की उत्कृष्ट परंपरा के नायक सम्राट विक्रमादित्य
- 2. CG News : 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, इलाके में शोक का माहौल
- 3. CG News : जमीन विवाद पर खूनी झड़प, एक युवक की मौत, 5 घायल
- 4. UP News : किडनी कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग का सख्त एक्शन, 7 अस्पताल सील, 11 को नोटिस जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

