Create your Account
Saif Ali Khan Attack Case: मुंबई पुलिस को नहीं मिली शरीफुल की कस्टडी, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
- Pradeep Sharma
- 29 Jan, 2025
Saif Ali Khan Attack Case: मुंबई पुलिस ने बुधवार को अभिनेता सैफ अली खान पर हमला के मामले में आरोपी शरीफुल इस्लाम को पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद बांद्रा की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद जज ने शरीफुल इस्लाम को
मुंबई। Saif Ali Khan Attack Case: मुंबई पुलिस ने बुधवार को अभिनेता सैफ अली खान पर हमला के मामले में आरोपी शरीफुल इस्लाम को पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद बांद्रा की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद जज ने शरीफुल इस्लाम को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पुलिस को बताया गया है कि आगे जरूरत पड़ी तो रिमांड फिर मिल जाएगी।
Saif Ali Khan Attack Case: मुंबई पुलिस ने शरीफुल इस्लाम के पुलिस हिरासत की अवधि बढ़ाने की मांग की थी। जिस पर जज ने अदालत में पुलिस को नए भारतीय न्याय संहिता को पढ़ने की भी सलाह दी है। कोर्ट में मजिस्ट्रेट ने कहा कि मामले की जांच पूरी हो चुकी है। ऐसे में पुलिस रिमांड बढ़ाए जाने की आवश्यकता नहीं है।
Saif Ali Khan Attack Case: बता दें कि पुलिस की तरफ से कोई भी नया सबूत कोर्ट में पेश नहीं किया गया। हालांकि पुलिस की तरफ से अभी यह कहा गया है कि पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। इस वजह से पुलिस को शरीफुल इस्लाम की कस्टडी नहीं मिल पाई है।
Saif Ali Khan Attack Case: बता दें कि पुलिस ने दो और दिन शरीफुल इस्लाम की कस्टडी को बढ़ाए जाने की मांग की थी, जिस पर मुंबई पुलिस को बताया गया कि नए कानून के तहत आरोपी को दोबारा रिमांड बिना नए सबूत के नहीं दी जा सकती है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर के हुए तबादले
- 2. CG Food Poisoning : देशी मशरूम की सब्जी बनी जहर, एक ही परिवार के 8 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, पड़ोसी भी बीमार
- 3. CG Crime : पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चारों आरोपी गिरफ्तार
- 4. CG News : 43 शिक्षकों से 10-12 करोड़ की धोखाधड़ी, 3 महीने की जांच के बाद अंतरजिला गैंग के 5 सदस्य गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

