Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
Rajasthan Accident : बेकाबू डंपर ने 17 गाड़ियों को कुचला, 11 की दर्दनाक मौत; 18 घायल
Rajasthan Accident : जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। हरमाड़ा इलाके के लोहा मंडी क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर अचानक बेकाबू होकर एक के बाद एक 17 गाड़ियों को कुचलता चला गया। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा राजस्थान में पिछले 12 घंटे के भीतर हुई दूसरी बड़ी दुर्घटना है।
Rajasthan Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ जब डंपर लोहा मंडी पेट्रोल पंप की ओर से रोड नंबर 14 हाईवे की तरफ जा रहा था। इसी दौरान डंपर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक का वाहन पर से नियंत्रण पूरी तरह हट गया। तेज रफ्तार डंपर ने सबसे पहले एक कार को टक्कर मारी और उसके बाद बाइक, ऑटो रिक्शा समेत कई वाहनों को रौंदता चला गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई गाड़ियां पूरी तरह पिचक गईं और कुछ वाहनों की पहचान तक करना मुश्किल हो गया।
Rajasthan Accident : हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। लोग चीख-पुकार करने लगे और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। उन्होंने वाहनों में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया। कई बाइक सवार डंपर के नीचे दबे थे, जिन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को कांवटिया अस्पताल भेजा गया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में रखवाया गया है।
Rajasthan Accident : हरमाड़ा थाना पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह डंपर का ब्रेक फेल होना बताई जा रही है। चालक ने वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक गति के कारण डंपर अनियंत्रित हो गया और कई वाहनों से टकरा गया। हादसे के बाद चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : 40 साल पुराना पुल अचानक ढहा, 4 गंभीर, सरकार ने शुरू कराया रेस्क्यू ऑपरेशन
- 2. CG Police Transfer : 8 अफसरों के तबादले, 4 थाना प्रभारी और एसीसीयू प्रमुख शामिल, देखें लिस्ट
- 3. India-US trade deal: भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर पॉज़िटिव संकेत, अगले हफ्ते अमेरिकी अधिकारियों का भारत दौरा
- 4. IndiGo Flights Crisis: इंडिगो को बड़ा झटका, कभी नहीं उड़ पाएंगी इतनी फ्लाइट्स…दूसरों को मिलेगा मौका
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

