Create your Account
Raipur Crime: राजधानी के मरीन ड्राइव में आधी रात हत्या, इलाज न मिलने से युवक की मौत
Raipur Crime: रायपुर/अंबिकापुर। Raipur City News: राजधानी रायपुर क के तेलीबांधा जलाशय मरीन ड्राइव के फुटपाथ पर आधी रात एक युवक की हत्या कर दी गई। बाइक में आए तीन अज्ञात युवकों ने मोबाइल,नगदी लूटने के दौरान हुए संघर्ष में चाकू मारकर जान ले ली। मृतक का नाम ईश्वर राजवाड़े बताया गया है।
Raipur Crime: जानकारी के अनुसार मृतक का नाम ईश्वर राजवाड़े अंबिकापुर में सरकारी विभाग में दैवेभो ड्राइवर है। रविवार को वह अपने अफसर को लेकर रायपुर आया हुआ था। उसका एक रिश्तेदार भी कृषि विवि में डेली वेजेस ड्राइवर है। ईश्वर, रात सोने उसके ही घर गया था।
Raipur Crime: नींद न आने पर दोनों घूमने के लिए तेलीबांधा पहुंचे थे। इसी दौरान तीनों युवक पहुंचें और यह वारदात कर दिया। हमले के बाद एक घंटे से अधिक समय तक इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई । एक घंटे के दौरान उसे न 112,108 और न पुलिस की मदद मिली। हत्या की जानकारी मिलने के बाद तेलीबांधा पुलिस मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से हमलावरों की तलाश कर रही है। इसी घटना स्थल पर पिछले सप्ताह योगिता साहू नाम की युवती की उसके ही प्रेमी ने शादी को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी थी ।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs AFG 1st ODI: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीता टॉस, 25-25 ओवर का होगा मुकाबला, दो खिलाड़ियों का वनडे डेब्यू
- 2. UP Accident : ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत लखीमपुर
- 3. IND vs AFG ODI Series: भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया, 3-0 से क्लीन स्वीप, यशस्वी के तूफानी शतक से आसान जीत
- 4. Breaking : परभणी में बड़ा हादसा : हनुमान मंदिर के मंडप की छत गिरी, 5 लोगों की मौत, 30-40 लोग मलबे में दबे
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

