Create your Account
Raipur City News : मुख्यमंत्री साय पाटेश्वर धाम में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव में हुए शामिल, की दो बड़ी घोषणा...
- Rohit banchhor
- 21 Jul, 2024
Raipur City News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड स्थित जामड़ी पाटेश्वर धाम आश्रम पहुंचे।
Raipur City News : रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर बालोद जिले के डौंडीलोहारा विकासखण्ड स्थित जामड़ी पाटेश्वर धाम आश्रम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां सत्संग स्थल कौशल्या धाम में संत योगी बालकदास से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सांसद भोजराज नाग सहित देवलाल ठाकुर एवं अन्य अतिथियों के अलावा, आई.जी. रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, एस.पी. जे.आर. ठाकुर तथा अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Raipur City News : इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने ब्रम्हलीन संत राम जानकी दास के समाधि स्थल में पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और सत्संग स्थल परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया। मुख्यमंत्री ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव को संबोधित करते हुए उपस्थित सभी लोगों का स्वागत अभिनंदन किया।
Raipur City News : उन्होंने पाटेश्वर धाम में ब्रम्हलीन गुरुदेव राम जानकी दास की समाधि निर्माण कराने तथा मंदिर परिसर में हाई मास्ट लाईट लगाने एवं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए शेड निर्माण कराने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जुगेंरा प्री-मैट्रिक बालक छात्रावास की सीटें 50 से बढ़ाकर 100 करने की घोषणा की।
Related Posts
More News:
- 1. Tamil Nadu Breaking: तमिलनाडु में विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ, 4 पार्टियों के सपोर्ट से मिल गया जादुई आंकड़ा
- 2. Bengal New CM Oath-Taking Ceremony May 9: बंगाल के नए सीएम का शपथ समारोह कल, सीएम विष्णुदेव साय आज शाम कोलकाता जाएंगे
- 3. CG News : पहाड़ी के नीचे मिले युवक-युवती के शव, प्रेम प्रसंग की आशंका
- 4. Raipur City Crime : सात फेरे के रिश्ते का खौफनाक अंत, पति ने कपड़े से घोंटा पत्नी का गला, फिर छोड़कर हो गया फरार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

