Create your Account
Raipur Breaking : तहसीलदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित, जानें क्या है वजह...
- Rohit banchhor
- 20 Jul, 2024
Raipur Breaking : रायपुर। प्रदेश के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की मांगों को लेकर 22 जुलाई से शुरू होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित किया गया है।
Raipur Breaking : रायपुर। प्रदेश के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की मांगों को लेकर 22 जुलाई से शुरू होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित किया गया है। यह निर्णय शासन द्वारा की जा रही पहलों को समय देने के उद्देश्य से लिया गया है।
Raipur Breaking : बता दें कि संघ की प्रमुख मांगों में राजस्व न्यायालय, भुइयाँ और ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन, राजस्व न्यायालय में सुरक्षा, तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर पद पर 50-50 अनुपात में पदोन्नति, नायब तहसीलदारों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा, जजेस प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना, प्रोटोकॉल कार्य हेतु उचित व्यवस्था, तहसीलदारों के लिए वाहन व्यवस्था, और ऑनलाइन कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन शामिल हैं।
Raipur Breaking : संघ की कार्यकारिणी और सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग अविनाश चंपावत के बीच बैठक में इन सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। सचिव चंपावत ने इन मांगों पर हो रही कार्यवाही की जानकारी दी और आश्वासन दिया। संघ के प्रांताध्यक्ष नीलमणि दुबे ने बताया कि तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर पद पर प्रमोशन में 50 प्रतिशत पद आरक्षित रखने की मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। नायब तहसीलदारों को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देने की फाइल सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी जा रही है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather Alert: छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत, अंधड़-बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, जानें अपने जिलों का हाल
- 2. Raipur City Crime: रायपुर में नरैय्या तालाब के पास हेरोइन ड्रग्स बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करते 4 तस्कर गिरफ्तार, दुर्ग से पहुंचे थे सप्लायर
- 3. CG Crime : शादी में गया था परिवार, पीछे से चोरों ने उड़ाए लाखों के जेवर और कैश, जांच में जुटी पुलिस
- 4. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्रीन बिल्डिंग तकनीक पर केंद्रित दो दिवसीय अखिल भारतीय सेमिनार का किया कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शुभारंभ
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

