Create your Account
सिविल जजों की पदोन्नति और स्थानांतरण: 42 सीनियर सिविल जजों को मिला प्रमोशन, देखें लिस्ट
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सिविल जजों के तबादले और पदोन्नति से संबंधित अहम आदेश जारी किया है। इसके तहत राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत 5 सीनियर सिविल जजों और 40 सिविल जजों का स्थानांतरण किया गया है। इसके अलावा, 42 सीनियर सिविल जजों को पदोन्नति देते हुए उन्हें डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सत्र जज का पद सौंपा गया है। ये जज पहले सीजेएम (मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) रैंक के थे।
पदोन्नति और तबादला: कौन कहां से कहां स्थानांतरित हुआ
नए आदेश के तहत रायगढ़ के डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सत्र जज संतोष कुमार आदित्य को बिलासपुर जुडिशल ऑफिसर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, जुडिशल ऑफिसर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर सिराजुद्दीन कुरैशी को बिलासपुर का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। आदेश के मुताबिक, कुल 5 सीनियर सिविल जजों और 40 सिविल जजों का तबादला किया गया है। 42 सीनियर सिविल जजों को पदोन्नति दी गई है और उनका तबादला भी किया गया है।
देखिए हाईकोर्ट द्वारा जारी आदेश की कॉपी:








Related Posts
More News:
- 1. Rajasthan : पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन, संशोधित ‘उड़ान’ योजना भी लॉन्च किया
- 2. UP: यहां फिर बदला स्कूल खुलने का समय, बीएसए ने जारी किया आदेश, जानिए अब कब लगेंगी कक्षाएं
- 3. Axar Patel : T20 क्रिकेट में अक्षर पटेल ने बनाया नया रिकॉर्ड, 100 विकेट लेने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर
- 4. Bihar: बिहार में निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा गिरा, कई मजदूर घायल, पटना-समस्तीपुर को जोड़ेगा यह ब्रिज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

