Create your Account
NIA ने दो माओवादियों की गिरफ्तारी का किया खुलासा, सुरक्षा बलों पर हमले की रच रहे थे साजिश
- VP B
- 04 Aug, 2024
एनआईए के अनुसार, आशु कोरसा और विनोद अवलम सुरक्षा और आपूर्ति टीम के सदस्य थे और इनकी योजना सुरक्षा बलों पर हमला करने की थी।
कांकेर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से दो माओवादियों की गिरफ्तारी का खुलासा किया है। एनआईए ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर जानकारी साझा की है, जिसमें बताया गया है कि कुएमारी क्षेत्र समिति के दो सदस्यों, आशु कोरसा और विनोद अवलम की गिरफ्तारी हुई है।
एनआईए के अनुसार, आशु कोरसा और विनोद अवलम सुरक्षा और आपूर्ति टीम के सदस्य थे और इनकी योजना सुरक्षा बलों पर हमला करने की थी। इसके लिए वे हथियार और विस्फोटक लेकर जा रहे थे। एनआईए की टीम ने जून महीने में मुंजालगोंदी इलाके में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी के बाद, एनआईए ने जगदलपुर की विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया है।
Share The News
Related Posts
More News:
- 1. CG News: रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने की आत्महत्या, घर में फांसी पर लटकी मिली लाश
- 2. CG Budget Session Live: सदन में उठा धमतरी और कांकेर में अवैध प्लॉटिंग का मुद्दा, धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक पेश करेंगे गृहमंत्री, देखें लाइव
- 3. CG Accident: बस के रिवर्स होने से चालक की दबने से मौत, डिक्की में दवाईयां लोड करते वक्त हुआ हादसा
- 4. Mahakaal Darshan: नवरात्र के चौथे दिन करें बाबा महाकालेश्वर के दर्शन, देखें Live
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

