Create your Account
Jammu and Kashmir: पुलिस वैन में गोलियों से छलनी मिले दो जवानों के शव, इन्वेस्टिगेशन शुरू
Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में रविवार सुबह काली माता मंदिर के पास एक पुलिस वैन में दो पुलिसकर्मियों के शव गोलियों से छलनी पाए गए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद इस घटना को आपसी रंजिश से जुड़ा मामला बताया है।
Jammu and Kashmir: पुलिस के अनुसार, यह संभावना जताई जा रही है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गोली मारी। हालांकि, मौत के कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। सुबह करीब 6:30 बजे, वैन के भीतर दो शवों को गोलियों से छलनी पाया गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए उधमपुर जिला अस्पताल भेजा गया है।
Jammu and Kashmir: पुलिस ने बताया कि घटना में एके-47 राइफल का इस्तेमाल हुआ है। जांच में संकेत मिले हैं कि दोनों पुलिसकर्मियों के बीच आपसी विवाद हो सकता है, जिसके चलते यह गोलीबारी हुई। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठे किए हैं।
Jammu and Kashmir: पुलिस इस मामले को आत्महत्या या आपसी झगड़े के दृष्टिकोण से देख रही है। उधमपुर के एसएसपी आमोद नागपुरे ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी सोपोर से तलवाड़ा स्थित ट्रेनिंग सेंटर जा रहे थे। वैन में एक और पुलिसकर्मी मौजूद था, जो सुरक्षित है। एसएसपी ने यह भी कहा कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है और तीसरे पुलिसकर्मी से पूछताछ जारी है। बाहरी तत्वों की भूमिका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।
Related Posts
More News:
- 1. Womens T20 WC 2026 Semifinal: 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया
- 2. Shivnath River Overflow: शिवनाथ नदी ओवर फ्लो, सिमगा का पुराना पुल बंद, दोनों ओर लगे बैरिकेड्स
- 3. Floods wash 3,000 LPG Cylinders: भारी बारिश और पातालगंगा में बह गए 3,000 LPG सिलेंडर, देखें वीडियो
- 4. Aamir Khan-Gauri Marriage : आमिर खान ने रचाई तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट के साथ की रजिस्टर्ड मैरिज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

