Create your Account
IPS Vijay Kumar: IPS विजय कुमार बनेंगे दिल्ली पुलिस के स्पेशल कमिश्नर, कश्मीर से छत्तीसगढ़ तक कई सफल ऑपरेशन को दे चुके अंजाम
IPS Vijay Kumar: नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून और व्यवस्था) विजय कुमार अब दिल्ली में विशेष पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभालेंगे। वह पिछले पांच सालों से कश्मीर घाटी में जम्मू-कश्मीर पुलिस का नेतृत्व कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आती है।
IPS Vijay Kumar: रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र द्वारा जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म कर इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के चार महीने बाद एजीएमयूटी (पहले जम्मू-कश्मीर) कैडर के 1997 बैच के आईपीएस अफसर विजय कुमार को दिसंबर 2019 में कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था।
IPS Vijay Kumar: उससे पहले उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान का नेतृत्व किया था और नक्सल प्रभावित दक्षिण बस्तर में “घटना-मुक्त” आम चुनाव (2019) कराने में मदद की थी। कश्मीर घाटी में अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभालने के लिए विजय कुमार को छत्तीसगढ़ से वापस लाया गया था।
IPS Vijay Kumar: कश्मीर पुलिस प्रमुख के रूप में, वह केंद्र की कश्मीर नीति को जमीनी स्तर पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे। 2018 में नौ राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान विजय कुमार केंद्रीय सुरक्षा बलों के मुख्य समन्वयक थे। इस काम के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें छह वीरता पदक मिले हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : प्रेमी के कहने पर मालिक के घर में की चोरी, 48 घंटे में नौकरानी और साथी गिरफ्तार
- 2. Bihar: बिहार में 3,687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की अंतिम तिथि, क्या होनी चाहिए क्वालिफिकेशन ?
- 3. Awarapan 2 : आवारापन 2 का पहला गाना ‘वे जुनून’ रिलीज, इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
- 4. India A vs Nepal T20 Series: BCCI का बड़ा फैसला, नेपाल दौरे पर जाएगी India A टीम; 3 मैचों की T20 सीरीज का शेड्यूल जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

