Create your Account
डॉग के बाल काटने के बजाएं काट दी जबान, डॉग पार्लर कर्मचारी पर केस दर्ज
भोपाल। आयोध्या नगर इलाके में एक डॉग की जबान काटने का मामला सामने आया है। महिला अपने डॉग के बाल कटवाने डॉग पार्लर गई थी, इस दौरान वहां की कर्मचारी ने कैंची से डॉग की जबान काट दी और पुलिस शिकायत न करने की धमकी दी थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, संगिता तिवारी अपने डॉग के बाल कटवाने के लिए 20 सितंबर को मिनाल रेसिडेंसी स्थित एक डॉग पार्लर लेकर गई थी। जहां पार्लर में सृष्टि भगत ने कैंची से कुत्ते की जबान काट दी। संगिता तिवारी का कहना है कि डॉग को कई जगह पर कैंची से कांटा गया लेकिन जब इसका विरोध किया तो सृष्टि भगत ने शिकायत न करने की धमकी भी दी।
हालांकि तिवारी ने घटना के बाद मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। जांच के बाद पुलिस ने गुरुवार शाम को मामले में एफआईआर दर्ज की। पुलिस का कहना है कि महिला कुत्ते के बाल कटवाने के लिए डॉग पार्लर ले कर आई थी और बाल काटते वक्त कुत्ते की जबान बाहर निकली हुई थी। जिसके चलते कुत्ते की जबान कट गई है। महिला की शिकायात पर पशु क्रूर्ता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Raipur City News : दिल्ली में रायपुर कलेक्टर का हुआ सम्मान, ‘प्रोजेक्ट अजा’ ने दिलाया राष्ट्रीय स्तर पर पहचान
- 2. Share Market: शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स 75,000 के पार; जानिए निफ़्टी का हाल
- 3. Cg Legislative Assembly Budget Session: विधानसभा में ‘जी राम जी’ बनाम मनरेगा पर हंगामा, विपक्ष का काम रोको प्रस्ताव अस्वीकृत,सदन छोड़कर निकले नेता प्रतिपक्ष
- 4. Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण का सूतक काल शुरू, रायपुर के सभी मंदिरो के कपाट बंद, जानें दर्शन का समय
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

