Create your Account
Indian Forest Survey Report: भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा जंगल बढ़े, साल 2023 की ISFR रिपोर्ट में देश में पहला स्थान
नई दिल्ली/रायपुर। Indian Forest Survey Report: भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट (ISFR) 2023 के अनुसार छत्तीसगढ़ में जंगल और पेड़ों की संख्या में इजाफा हुआ है. छत्तीसगढ़ ने संयुक्त वन एवं वृक्ष आवरण वृद्धि में देश में पहला स्थान हासिल किया है. भारतीय वन सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ का कुल वन आवरण क्षेत्र 55,812 वर्ग किलोमीटर है।
Indian Forest Survey Report: आईएसएफआर रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ नंबर वन
वन एवं वृक्ष आवरण में अधिकतम वृद्धि दर्शाने वाले चार राज्य छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, ओडिशा और राजस्थान है। इन चारों राज्यों में सबसे ज्यादा जंगल और पेड़ छत्तीसगढ़ में बढ़े हैं। यहां जंंगल और वृक्ष आवरण 684 वर्ग किलोमीटर हो गया है. उत्तर प्रदेश (559 वर्ग कि.मी.), ओडिशा (559 वर्ग कि.मी.) और राजस्थान (394 वर्ग कि.मी.) हैं। साल 2021 की तुलना में देश के वन और वृक्ष आवरण में 1445 वर्ग किलोमीटर की बढ़त हुई है। जिसमें 156 वर्ग किलोमीटर जंगल और 1289 वर्ग किलोमीटर एरिया में पेड़ बढ़े हैं।
Indian Forest Survey Report: सीएम विष्णुदेव साय ने वन विभाग और प्रदेशवासियों का जताया आभार
छत्तीसगढ़ में जंगल और पेड़ बढ़ने पर सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर खुशी जताई, इसके लिए उन्होंने प्रदेशवासियों को धन्यवाद दिया। सीएम ने कहा ISFR 2023 की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ ने संयुक्त वन एवं वृक्ष आवरण वृद्धि में देश में पहला स्थान हासिल किया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रयासों और प्रदेशवासियों की पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के कारण यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को मिली। प्रदेश को हरित और समृद्ध बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्य के वन आवरण में 94.75 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि के साथ कुल वन क्षेत्र अब 55,811.75 वर्ग किलोमीटर हो गया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मऊगंज में 1 करोड़ की MD ड्रग्स के साथ अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार
- 2. Share Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 579 और निफ्टी 170 अंक चढ़कर बंद
- 3. MP News : कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे तीन युवक, जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत
- 4. Awarapan 2 : आवारापन 2 का पहला गाना ‘वे जुनून’ रिलीज, इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

