Create your Account
अच्छी खबर:भारत की अर्थव्यवस्था ने लगाई बड़ी छलांग, 2025 तक जापान और 2027 तक जर्मनी को पछाड़ने का अनुमान
- Pradeep Sharma
- 23 Mar, 2025
India economy: भारत की अर्थव्यवस्था बीते 10 वर्षों में दोगुनी हो गई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, भारत की जीडीपी 2015 में 2.1 ट्रिलियन डॉलर थी, जो 2025 तक बढ़कर 4.3 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी
नई दिल्ली। India economy: भारत की अर्थव्यवस्था बीते 10 वर्षों में दोगुनी हो गई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, भारत की जीडीपी 2015 में 2.1 ट्रिलियन डॉलर थी, जो 2025 तक बढ़कर 4.3 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगी। यह तेज़ी भारत को दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रही है। IMF के अनुसार, अगर यह विकास दर बनी रही, तो भारत 2025 तक जापान और 2027 तक जर्मनी को भी पीछे छोड़ देगा।
India economy: भारत बनेगा वैश्विक आर्थिक शक्ति
भाजपा नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सरकार की सक्रिय आर्थिक नीतियों के कारण भारत लगातार तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। साहसिक सुधारों, निवेश को बढ़ावा देने और व्यापार में आसानी लाने की वजह से भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था बन गया है।
India economy: भविष्य के लिए सुधारों की ज़रूरत
IMF ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत को भविष्य में लेबर मार्केट सुधारों पर ध्यान देना चाहिए और महिलाओं की भागीदारी को भी बढ़ावा देना चाहिए। ये सुधार 2047 तक भारत को एक विकसित अर्थव्यवस्था बनाने में मदद करेंगे। अमित मालवीय ने कहा कि यह उपलब्धि आज़ादी के बाद किसी भी सरकार को नहीं मिली थी। भारत की तेज़ आर्थिक वृद्धि और सही नीतियों से देश का भविष्य बेहद उज्ज्वल है।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : योगी सरकार के विमान बेड़े में शामिल हुआ अगस्ता वेस्टलैंड AW139, जानिए इसकी खासियत
- 2. CG News : 1 अप्रैल से सभी बिजली दफ्तर होंगे डिजिटल, ई-ऑफिस प्रणाली लागू
- 3. Ladli Behna Yojana 34st Installment: लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी, CM डॉ. मोहन यादव ने 1836 करोड़ रुपये सीधे खातों में ट्रांसफर किए
- 4. Raipur City News : डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी, गर्भवती महिला से मारपीट, आरोपी पर FIR दर्ज
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

