Create your Account
IND vs NZ 1st Test Day 2: दूसरे दिन का खेल समाप्त, शतक से चुके कॉन्वे, न्यूजीलैंड ने बनाई 134 रनों की बढ़त
IND vs NZ 1st Test Day 2: खेल डेस्क: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया। पहली पारी में भारत केवल 46 रन पर समेटा गया, जिसके बाद न्यूजीलैंड ने शानदार बल्लेबाजी की। स्टंप तक न्यूजीलैंड ने पहली पारी में तीन विकेट पर 180 रन बनाकर 134 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। दिन के खेल की समाप्ति पर रचिन रवींद्र 22 रन और डेरिल मिचेल 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
भारतीय गेंदबाजों के लिए रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन उनकी मेहनत का कोई खास असर नहीं पड़ा।
IND vs NZ 1st Test Day 2: पहले दिन का खेल बारिश के कारण बिना टॉस के रद्द हो गया था। दूसरे दिन मैच 15 मिनट पहले शुरू हुआ, जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। लेकिन यह निर्णय गलत साबित हुआ, क्योंकि भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और टीम 50 रन भी नहीं बना सकी।
IND vs NZ 1st Test Day 2: न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान टॉम लाथम और डेवॉन कॉन्वे ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े, जबकि कॉन्वे 91 रन बनाकर आउट हुए, जिससे भारत को तीसरी सफलता मिली।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी, दो लोगों की मौत
- 2. Accident : उत्तराखंड-नेपाल सीमा पर बरातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत और 34 घायल
- 3. Raipur City News : केंद्रीय बजट 2026-27, CAIT छत्तीसगढ़ ने व्यापारी और MSME अनुकूल पहल का किया स्वागत
- 4. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, पेंड्रा में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, कई इलाकों में बिजली सप्लाई ठप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

