Create your Account
IMD weather update: चक्रवात बिगाड़ेगा दिवाली त्योहार का मजा, तेज हवा के साथ इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें छत्तीसगढ़ का हाल
- Pradeep Sharma
- 18 Oct, 2024
IMD weather update: देश के कुछ हिस्सों में जहां ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून के लौटने से मूसलाधार
नई दिल्ली। IMD weather update: देश के कुछ हिस्सों में जहां ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में मानसून के लौटने से मूसलाधार बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा, जिससे अगले कुछ दिनों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी।
IMD weather update: इन राज्यों में दिखेगा चक्रवाती तूफान का असर
बंगाल की खाड़ी में 22 अक्टूबर के आसपास एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसका असर दक्षिण भारत के कई राज्यों पर पड़ेगा, जहां 3-4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होगी। चक्रवातीय हवाओं का दबाव 20 अक्टूबर को उत्तरी अंडमान सागर पर बनेगा, जो कर्नाटक, रायलसीमा और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर असर डालेगा।
IMD weather update: तटीय इलाके में 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। मछुआरों को समुद्र से दूर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में 18 से 24 अक्टूबर के बीच जमकर बारिश होगी। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी 23-24 अक्टूबर को भारी बारिश के आसार हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, रायपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और हवाओं की संभावना
- 2. UP Accident : सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाई समेत तीन की मौत
- 3. CG Transfer : तहसीलदारों का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश, देखें लिस्ट
- 4. India Foreign Debt Exceeds: देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, बढ़कर 72142450000000 रुपये हुआ, RBI ने जारी किए नए आंकड़े
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

