नहाने के दौरान चार बच्चियां नहर में डूबी, दो के शव बरामद, एक की तलाश जारी...
MP News : कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां नहर में नहाने गईं चार बच्चियां डूब गईं। घटना उमरियापान थाना क्षेत्र के परसवा गांव में रविवार दोपहर को हुई। इनमें से दो बच्चियों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि एक बच्ची को ग्रामीणों ने बचा लिया। तीसरी बच्ची की तलाश में रेस्क्यू टीम लगातार जुटी हुई है।
MP News : बता दें कि सिद्धिका 12 वर्ष, मानवी 8 वर्ष, अंशिका 13 वर्ष और अनन्या 12 वर्ष नामक चार बच्चियां बरगी दाईं तट नहर में नहाने गई थीं। नहाने के दौरान सिद्धिका, मानवी और अंशिका गहरे पानी में डूब गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और सिद्धिका और अंशिका के शव बरामद किए। वहीं, मानवी की तलाश जारी है। बचाई गई बच्ची अनन्या ने बताया कि वे सभी नहर में नहा रही थीं, लेकिन अचानक तीनों गहरे पानी में चली गईं।
MP News : ग्रामीण दीपचंद दहिया ने बताया कि उन्होंने एक बच्ची को बचाया, लेकिन बाकी बच्चियां नहर के गहरे हिस्से में डूब गईं। सिद्धिका और मानवी एक ही परिवार की बच्चियां हैं, जिनके पिता मनोज लोधी मुंबई में मजदूरी करते हैं। अंशिका और अनन्या दूसरे परिवार की बच्चियां हैं। इस घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार मानवी की तलाश में जुटी हुई है।

