Create your Account
बीजापुर में पुलिस बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर
बीजापुर। Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में रविवार को सुरक्षाबलों और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। बीजापुर एएसपी चंद्रकांत गोवर्णा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने सुरक्षाबलों के लौटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।
Bijapur Naxal Encounter: जानकारी के अनुसार बीजापुर जिला के जंगलों में नक्सलियों की उपस्थिति सूचना पर सुरक्षा बलों की टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान रविवार सुबह मद्देड थाना क्षेत्र के बन्देपारा और कोरणजेड के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
Bijapur Naxal Encounter: सुबह से ही दोनों ओर से रुक रूककर फायरिंग जारी है। इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर है। मुठभेड़ में कितने नक्सली मारे गए हैं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सुरक्षाबलों के जवान घटनास्थल पर सर्च अभियान चला रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. RRB जयपुर ने जारी किया ग्रुप-डी PET का शेड्यूल, इतने जुलाई से होगी परीक्षा
- 2. DRDO: पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण, DRDO ने बताया कितने किमी है रेंज
- 3. share-market-3-july:लगातार तीसरे दिन बाजार में रौनक, मुनाफावसूली के बावजूद सेंसेक्स 261 अंक उछला, IT और रियल्टी शेयरों में हरियाली, जानें निफ्टी का हाल
- 4. Uttarakhand : देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर पर मुंबई पुलिस का छापा, 11 ठग गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

