Create your Account
Durg Crime : पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, जानें क्या है वजह...
- Rohit banchhor
- 18 Jul, 2024
Durg Crime : दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रा में एक अधेड़ ने अपनी पत्नी पर टंगिया से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
Durg Crime : दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम मर्रा में एक अधेड़ ने अपनी पत्नी पर टंगिया से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Durg Crime : बता दें कि ग्राम मर्रा निवासी आरोपी गोपी राम यादव 60 वर्ष अपनी पत्नी सकुन बाई 55 वर्ष एवं बेटा-बहू के साथ रहता था। रात को बेटा-बहू अलग कमरे में सोए हुए थे, वहीं आरोपी गोपी यादव एवं उसकी पत्नी शकुन बाई एक कमरे में सोए हुए थे। तभी आधी रात को आरोपी गोपी यादव अपनी पत्नी के साथ विवाद करते हुए धारदार टंगिया से गर्दन पर लगातार वार कर दिया। इससे सकुन बाई की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। परिवार वाले जब सुबह उठकर देखे तो सकुन बाई और गोपी राम यादव के कमरे का दरवाजा खुला नहीं था।
Durg Crime : इस पर परिवार वालों ने आवाज दी। दरवाजे को खटखटाया परंतु जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने किसी तरह दरवाजे को तोड़ा। सकुन बाई के शव के पास गोपी यादव बैठा हुआ था। आरोपी ने दरवाजे को अंदर से तार से भी बांध रखा था ताकि कोई खोल न सके। उतई थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि गोपी यादव कुछ दिन से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और वह पारिवारिक कलह के कारण सकुन बाई सहित अन्य लोगों
Durg Crime : पर शक करते रहता था कि वे लोग उसे मार डालेंगे। आरोपी घर वालों एवं बाहर के लोगों पर शक भी करता रहता था। पुलिस ने जब आरोपी गोपी यादव को पकड़कर उससे पूछताछ की तब उसने कहा कि उसकी पत्नी उसे मार डालती इससे पूर्व ही उसने उसे खत्म कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. Salman Khan Cameo Raja Shivaji: सलमान खान का ‘राजा शिवाजी’ में धमाकेदार कैमियो, पहली झलक देख फैंस के उड़े होश
- 2. CG Crime : टेंडर और पैसों के लालच में रची साजिश, पद्मश्री फूलबासन बाई का अपहरण, 5 आरोपी गिरफ्तार
- 3. CSK vs LSG IPL 2026: चेन्नई ने लखनऊ के खिलाफ जीता टॉस, इंग्लिश मार्श क्रीज पर
- 4. Instagram चैट्स अब सुरक्षित नहीं! Meta ने हटा दिया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, हैकर्स का खतरा बढ़ा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

